Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने संभाली प्रदेश कांग्रेस की कमान, कहा- भाजपा वादों को जल्द पूरा करे

21

भोपाल। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक, विधायक और जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद थे। पदभार संभालने के बाद जीतू ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार चुनाव में गए वादों को जल्द पूरा करे।

काफिले के साथ भोपाल पहुंचे जीतू पटवारी का जगह-जगह स्वागत किया गया। जुलूस के साथ वह रात नौ बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी हैं उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा।

पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी मौजूद थे।

नेहरू का चित्र उतार भाजपा ने विरासत को ललकारा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा में आसंदी के पास लगा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का चित्र हटाकर अपने ही पुरोधा वाजपेयी की विरासत को ललकारा है।

पटवारी ने कहा कि 1977 में जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने अपने कार्यालय गए तो उन्होंने नोट किया कि दीवार पर लगा पंडित नेहरू का चित्र गायब है। वाजपेयी ने आदेश दिया कि उस चित्र को वापस लाकर उसी स्थान पर लगाया जाए।

प्रदेशभर से भोपाल पधारे परिवारजनों का आभारी हूँ 🙏 pic.twitter.com/JBSnvVPwxV

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी का क़ाफ़िला भोपाल पहुँचा, जगह जगह पर कार्यकर्ता और समर्थक जीतू पटवारी जी का स्वागत कर रहे हैं।

“जय कांग्रेस, जय मध्यप्रदेश” pic.twitter.com/COj2orBc31

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.