Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राष्‍ट्रीय कैनो स्‍प्र‍िंट में मनजीत और विशाल ने मप्र को द‍िलाया स्‍वर्ण पदक जीता

28

भोपाल। भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग संघ तथा मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोज‍ित संजीव कुमार सिंह स्मृति 34वीं सीनियर महिला पुरुष राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में मप्र के ल‍िए मनजीत सिंह और व‍िशाल दांगी ने स्‍वर्ण पदक जीते। मप्र ने तीसरे द‍िन एक स्‍वर्ण, एक रजत व एक कांस्‍य सह‍ित कुल तीन पदक जीते। इसी के साथ मप्र ने इस प्रतियोगिता में 17 पदक जीत चुका है। वहीं एसएससीबी और और ओडिशा का दबदबा कायम है।

मंगलवार को राजधानी के छोटे तालाब पर प्रतियोगिता के तीसरे दिन 5000 मी महिला पुरुष, और 500 मी मिक्स के इवेंट आयोजित हुए। पुरुष वर्ग में 5000 मीटर के के-2 इवेंट में मप्र के कयाक मनजीत सिंह और विशाल दांगी ने शानदार प्रदर्शन कर मप्र के खाते में पहला स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग के सी-2 इवेंट में मासूमा यादव और परमिंदर की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के के-1 इवेंट में मप्र की आस्था दांगी ने रजत पदक जीता।

समापन पर भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गुलरिया, एडीजी साजिद फरीद शापू, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पीएस बुंदेला, उपाध्यक्ष संतोष सिंह राजपूत, विश्वामित्र अवार्ड विनोद मिश्रा, सचिव एमपीकेसीए मयंक ठाकुर, वरिष्ठ आइएएस सोफिया फारुकी, कमिश्नर पदक विजेताओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंजरी झारुहार आइपीएस, अभिषेक सिंह चौहान निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल, श्रीलंका कयाकिंग एवं केनोइंग संघ के अध्यक्ष तथा एडमिरल नेवल चिदंबगा कुमार शिंदे, कनाडा के कोच जकरिया महमूदी, पूर्व खेल संचालक बलबीर सिंह कुशवाहा, एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया, अनुज, सोपति, राजवर्धन सिंह, विकास माथुर, अजय लेखी, राकेश राय, शिवेंद्र रघुवंशी, ईशान शिवहरे, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.