Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पति-पत्नी के बीच हो रहे हैं झगड़े, इन ज्योतिषीय उपाय से रोकें

32

नई दिल्ली। पति-पत्नी के रिश्तों में पवित्रता होती है। दोनों के बीच लगाव, अपनापन, प्यार तो है ही, लेकिन कभी-कभी गुस्सा भी है। यह गुस्सा अगर नफरत में बदल जाए तो फिर रिश्ते टूट भी जाते हैं। ऐसे में रिश्ते के बीच में समझ का होना बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि हम रिश्तों को बचाने के लिए हर तरह के समझौते करते हैं, लेकिन पार्टनर इतना हावी हो जाता है कि उसको बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई बार ज्योतिषीय उपाय हमारी मदद कर देते हैं।

उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी ने बताया कि आपकी कुंडली में सप्तम भाव में क्रूर ग्रह जैसे शनि, मंगल, सूर्य, राहु और केतु आदि की दृष्टि है। यह बहुत ही खराब होती है, क्यों कि इसमें पति-पत्‍नी के रिश्ते बहुत खराब हो जाते हैं। उनके बीच झगड़ा शुरू हो जाता है।

कमरे में किसी पक्षी के जोड़े की तस्वीर लगाएं

पति-पत्नी के बीच अगर झगड़ा हो रहा है, तो बेडरूम में सफेद पक्षियों के जोड़ो की तस्वीर लगाएं। हंस, स्वान और सफेद कबूतरों के जोड़ों की तस्वीर लगा देनी चाहिए। आपके पाटर्नर से रिश्ते बहुत ही अच्छे हो जाएंगे। आपके बीच के लड़ाई-झगड़े खत्म हो जाएंगे। अकेले पक्षी की तस्वीर कमरे में बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। यह ध्यान रखें।

कमरे को हल्‍का सुगंधित रखें

आप जब भी बेडरूम में जाएं तो सुगंध आए, जिससे मन को शांति मिल सके। उसके लिए सुगंध वाली चीजें रखें। आपको बेडरूम में धीमी सुगंध वाली चीज ही रखनी चाहिए, जिससे आपका सिर भारी न हो और मन शांत रह सके। तेज सुगंध वाली चीज से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.