Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ... Maharashtra Farmer News: पुणे में किसान ने दिवंगत बैल 'शाहिर' की मूर्ति स्थापित कर पेश की अनूठी मिसा... Simhastha 2028 Ujjain: मंदिर से मस्जिद तक, सिंहस्थ के लिए उज्जैन में बन रही आम सहमति, विकास और आस्था...

वास्तु के हिसाब से इन जगहों पर रखें टॉय बास्केट, बच्चों के स्वास्थ को मिलेगा लाभ

53

इंदौर। बच्चों की वजह से घर खिलौनों से भरा रहता है। बच्चों को खिलौनों से खेलना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में मां-बाप बच्चों के लिए आए दिन नए खिलौने लेकर आते रहते हैं। इन खिलौनों को रखने के लिए टॉय बास्केट का मां-बाप इस्तेमाल करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार टॉय बच्चों के खेलने की चीज है, इसलिए उनकी एनर्जी इससे प्रभावित होती है। ऐसे में टॉय बास्केट को वास्तु शास्त्र के हिसाब सही जगह रखा जाना चाहिए। इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि किड्स रूम के अलावा टॉय बास्केट को कहां-कहां रख सकते हैं।

उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें

आप अपने बच्चों के लिए बहुत सारे टॉयस लेकर आए हैं। अब समस्या हो रही है कि उनको किड्स रूम में नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में उनको उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में रखने की जगह नहीं बची है, तो पश्चिम के मध्य या फिर दक्षिण-पूर्व की पूर्व या उत्तर दिशा में इसको रखा जा सकता है।

अलमारी में रखें

बच्चों के टॉयज के लिए घर में ड्राइंग रूम और लॉबी भी अच्छी मानी जाती है। आप इनमें उनके टॉयज को संभाल कर रख सकते हैं। ड्राइंग रूम और लॉबी पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनी है, तो आराम से इनमें टॉयज को रख सकते हैं।

इस दिशा में ना रखें

आप जगह कम होने पर बच्चों के टॉयज या टॉय बास्केट को दक्षिण-पश्चिम दिशा के कमरों में न रखें। यह आपके बच्चों को टॉयज से दूर कर देगा। यह उनके स्वास्थ के लिए भी परेशानी करने वाला होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.