Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

किशोरी से दुष्कर्म, बच्चे को जन्म दिया अब शादी से किया इंकार

39

जबलपुर। एक युवक ने पहले तो किशोरी से दुष्कर्म उसे गर्भवती किया और जब किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, तो आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया। तब किशोरी स्वजन के साथ पनागर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुराचार समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।

किशोरी ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया

पुलिस ने बताया कि करण सिंह ने थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और किशोरी को दस्तयाब कर करण को पकड़ लिया, लेकिन किशोरी ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद करण ने किशोरी को अपने साथ पत्नी के रूप में रख लिया। किशोरी गर्भवती हुई, इस दौरान करण उससे मारपीट करने लगा। कुछ समय पूर्व बालिग हो चुकी किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, तो करण ने उसे घर से भगा दिया। तब वह थाने पहुंची और एफआइआर कराई।

बेलखेड़ा में युवक से मारपीट

बेलखेड़ा में रविवार को दो युवकों ने एक अन्य से मारपीट कर दी। मामले में बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपितों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि ग्राम पिपरियाकला निवासी राहुल जैन किराना दुकान संचालक है। रविवार दोपहर वह खेत से घर जा रहा था। वह भैरोघाट तिराहा के पास पहुंचा, तभी उसे वहां तुलसी लोधी और पंचू लोधी ने रोका और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। उसने इंकार किया, तो दोनों ने पाइप से उससे मारपीट की। वह जान बचाकर भागा, तो आरोपितों ने उसे खदेड़ दिया। राहुल ने एक घर में घुसकर जान बचाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.