Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी... भाई दूज पर नहीं खरीदे नए कपड़े? इन आसान फैशन ट्रिक्स से पुराने कुर्ते को दें एकदम नया और स्टाइलिश लु... शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर मुरली कार्तिक का बड़ा बयान, SENA देशों में सफल होने के लिए तकनीक बदलने की... नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा कदम, मंत्रियों के साथ जुड़ेंगे एनस... इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर छलका दिलजीत दोसांझ का दर्द, लाइव आकर कहा— 15 नवंबर को जरूर आऊंग... सीआईएससीई ने जारी किया ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो... कॉफी विद करण में आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिल रही आलोचनाओं पर फिल्ममेकर करण जौ... भाई दूज पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बहन की चमकेगी किस्मत— जानिए मेष से मीन तक के खास ज्योतिषीय उपाय

किशोरी से दुष्कर्म, बच्चे को जन्म दिया अब शादी से किया इंकार

46

जबलपुर। एक युवक ने पहले तो किशोरी से दुष्कर्म उसे गर्भवती किया और जब किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, तो आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया। तब किशोरी स्वजन के साथ पनागर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुराचार समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।

किशोरी ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया

पुलिस ने बताया कि करण सिंह ने थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और किशोरी को दस्तयाब कर करण को पकड़ लिया, लेकिन किशोरी ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद करण ने किशोरी को अपने साथ पत्नी के रूप में रख लिया। किशोरी गर्भवती हुई, इस दौरान करण उससे मारपीट करने लगा। कुछ समय पूर्व बालिग हो चुकी किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, तो करण ने उसे घर से भगा दिया। तब वह थाने पहुंची और एफआइआर कराई।

बेलखेड़ा में युवक से मारपीट

बेलखेड़ा में रविवार को दो युवकों ने एक अन्य से मारपीट कर दी। मामले में बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपितों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि ग्राम पिपरियाकला निवासी राहुल जैन किराना दुकान संचालक है। रविवार दोपहर वह खेत से घर जा रहा था। वह भैरोघाट तिराहा के पास पहुंचा, तभी उसे वहां तुलसी लोधी और पंचू लोधी ने रोका और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। उसने इंकार किया, तो दोनों ने पाइप से उससे मारपीट की। वह जान बचाकर भागा, तो आरोपितों ने उसे खदेड़ दिया। राहुल ने एक घर में घुसकर जान बचाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.