Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

इंदौर में 70 हजार रुपये के लिए बच्ची का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

49

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को बच्ची का अपहरण हो गया। घर के बाहर खेल रही बच्ची के लापता होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई और रात में बच्ची को एक महिला के घर से बरामद कर लिया। उसने 70 हजार रुपये के लेनदेन में बच्ची को अगवा किया था। पुलिस खरीदने-बेचने के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

जूनी इंदौर एसीपी देवेंद्रसिंह धुर्वे के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। नार्थतोड़ा में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। स्वजन ने पहले आसपास ढूंढा, लेकिन सफलता न मिलने पर सात बजे थाने पहुंचे। बच्ची के अपहरण की खबर सुनकर अफसर पहुंचे और टीमें बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले और रात में मोहल्ले में रहने वाली ज्योति कुराड़िया को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पूछताछ में बच्ची को अगवा करना स्वीकारा और बताया कि उसने बच्ची को घर में बंद कर रखा है। पुलिस ने रात में ही बच्ची को घर से बरामद कर लिया।

पुलिस का कहना- अपहरण बच्ची को बेचने के इरादे से किया

एसीपी के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में लेनदेन का मसला समझ में आया है। महिला और बच्ची की मां समूह लोन से जुड़ी है। बच्ची की मां ने 70 हजार रुपये लेने के लिए ज्योति को फोन लगाया था। उसने रंजिश में बच्ची को अगवा कर लिया। वह फोटो कापी की दुकान तक चलने के बहाने बच्ची को ले गई और घर लाकर बंधक बना लिया। पुलिस को शक है कि अपहरण बच्ची को बेचने के इरादे से हुआ था।

छह दिन से लापता नेता का नहीं मिला सुराग

इधर, भंवरकुआं थाना क्षेत्र से लापता भाजपा नेता राजेश पाटीदार का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। भंवरकुआं पुलिस पर स्वजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। त्रिवेणी नगर (चितावद) निवासी राजेश भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। वह जल्दी लौटने का बोलकर घर से निकले थे। उनका फोन भी घर पर ही रखा है। एमआइसी सदस्य मनीष शर्मा का आरोप है कि पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। तलाश के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, राजेश कर्ज के कारण स्वयं गए हैं। जिस दिन घर से गए उसी दिन कुछ लोगों से मुलाकात भी हुई है। पुलिस सूदखोरी और सट्टा लगाने वालों की भी जानकारी जुटा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.