Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

18 दिसंबर को स्कंद षष्ठी का व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

32

इंदौर। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी मनाया जाता है। इसको चंपा षष्ठी, गुहा षष्ठी और अन्नपूर्णा षष्ठी भी कहा जाता है। इस बार 18 दिसंबरको स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। यह पर्व महादेव के बड़े बेटे भगवान कार्तिकेट और खंडोबा देव को समर्पित है। खंडोबा बाबा भगवान शिव का रूप है। इस दिन भोलेनाथ और कार्तिक की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान के सामने अखंड दीपक जलाएं। अगर इस व्रत को सच्चे मन से रखा जाएं तो संतान सुख की प्राप्ति होती है।

स्कंद षष्ठी 2023 का शुभ मुहूर्त

18 दिसंबर 2023 को स्कंद षष्ठी का त्योहार मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 17 दिसंबर को रात 8.41 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन शाम 6.22 मिनट पर होगा। अमृत (सर्वोत्तम) मुहूर्त सुबह 5 से सुबह 7 बजे तक और उत्तम मुहूर्त सुबह 9.42 बजे से सुबह 11 बजे तक रहेगा।

स्कंद षष्ठी पूजा विधि

स्कंद षष्ठी की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर साफ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें। मां गौरी, भगवान शिव और कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित करें। सुंगध, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। शाम को आरती के बाद फलाहार करें।

मंगल ग्रह होगा मजबूत

भगवान कार्तिकेय षष्ठी तिथि और मंगल ग्रह के स्वामी हैं। स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेट की पूजा करने से मंगलदोष दूर होता है। शिव पुत्र के सामने दीपक जलाकर चंपा का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.