Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आज फिर मुसीबत बनेेगी बिजली कटौती, 50 से ज्यादा क्षेत्रों में शेडयूल

26

ग्वालियर। बिजली कंपनी का संधारण कार्य मुसीबत बना हुआ है। सर्दी के मौसम में भी बिजली की कटौती बंद नहीं की जा रही है, अब सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों के लिए है जो बिजली गुल होने के कारण पानी नहीं भर पाते। आए दिन बिजली कटौती के बड़े बड़े शेडयूल जारी किए जा रहे हैं और संधारण खत्म ही नहीं हो रहा है। बिजली अफसरों के पास संधारण लगातार क्यों जारी है, इस सवाल का कोई ठोस जवाब नहीं है।

संधारण कार्य की वजह से होगा पावर कट

संधारण कार्य के चलते 33 केवीए गोल पहाड़िया एक व दो पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे माधवनगर, संजय नगर, गुप्तेश्वर कालोनी, तिघरा रोड, एबी रोड़-नवग्रह कालोनी, शंकर कालोनी, अयोध्या नगरी, राजा गैस गोदाम, मास्टर कालोनी, जनकपुरी, लक्ष्मीगंज कम्बल केन्द्र, नेहरू पेट्रोल पम्प बाई सहाब की परेड, पाटनकर कर बाडा। जनकगंज, छत्री बाजार, खासगी बाजार, चावडी बाजार, सेन्ट्रल लाइब्रेरी, बेलदारपुरा, तिल्ली फैक्ट्री काला सैय्यद, जय श्रीराम कालोनी, लाला का बाजार, बंजारा सहाब का नाला, कुम्हारों का मौहल्ला, अशोक स्तम्भ, संभाजी कालोनी, आंग्रे कालोनी, आपागंज, समाधिया कालोनी, आपागज, हाथीखाना, मुडकटी माता, लाल कुंआ का पूरा, वर्कशाप ढोलीबुआ का पुल, बाई साहाब की परेड, पाटनकर का बाड़ा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इन फीडरों पर होगी बिजली कटौती

33केवीए गिरवाई फीडर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे विष्णु कालोनी, घोकलपुरा, पंचमुखी नगर, न्यू शारदा बिहार, तिरुपति नगर, सांई बिहार, गिरवाई थाना, 12 दुकानें, परमानंद आश्रम, वीरपुर पहाड़ी, माता वाली पहाडी, सिद्ध बाबा मन्दिर के पीछे, गिरवाई गांव, आदिवासियों का पुरा, गिरवाई ताल, चाचा मुर्गी केन्द्र, सिद्ध बाबा हनुमान मन्दिर, कैलाश तिल्ली फैक्ट्री, बाबा वाली पहाडी, मुस्कान फैक्ट्री, एसएस कृषि फार्म, हारकोटा, नारायण सिंह के पास, शीतल तिल्ली फैक्ट्री क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके साथ ही 11केवीए के टीपीएन एक फीडर पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे पार्किंग चार, पांच और छह, बदनापुरा, शंकरपुर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.