Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...

ताजमहल के परिसर में पेशाब करने पर बवाल, हिंदू संगठनों में आक्रोश, पवित्र करने गाय का गोबर-गंगा जल लेकर पहुंचा शख्स

64

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल में एक दिन पहले 2 पर्यटकों के पेशाब करने का वीडियो सामने आया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. ताजमहल में पेशाब करने के बाद हिंदूवादी संगठन के नेता ताजमहल को शुद्ध करने के लिए पहुंचे. हिंदूवादी महासभा के प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर हाथ में गाय का गोबर और गंगाजल लेकर ताजमहल के पास पहुंच गए, जहां पश्चिमी गेट पर तैनात पुलिस फोर्स ने उन्हें अंदर घुसने से रोक दिया.

हिंदूवादी संगठन से जुड़े एक शख्स ने कहा कि सीआईएसएफ और पुरातत्व विभाग की निगरानी में रहने के बावजूद भी पर्यटकों ने यहां पेशाब कैसे कर दिया. इनपर सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं. ये पुरातन संस्कृति का केंद्र शिव मंदिर है, यहां लोगों ने सनातन संस्कृति पर प्रहार किया है और उसके आत्मविश्वास को चोट पहुंचाया है.

हम अंदर जाएंगे या हमें जेल भेज दें

गाय का गोबर और गंगाजल लेकर हिंदूवादी संगठन के नेता जिद पर अड़ गए. उन्होंने कहा कि उन्हें ताजमहल को पवित्र करने के लिए उसके अंदर जाने दिया जाए. अगर ऐसा नहीं करने दिया जाएगा तो फिर उन सभी को जेल भेज दिया जाए. एक हिंदूवादी कार्यकर्ता ने कहा कि ये सनातन का केंद्र स्थल है, यहां भगवान की पूजा हुआ करती थी और यह एक शिव मंदिर है.

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने कहा कि मैं पूरे क्षेत्र को गंगाजल से पवित्र करूंगा. यह एक शिव मंदिर और यहां ऐसा करना हमारा अधिकार है, इसलिए ताजमहल के अंदर मुझे जाने दिया जाए. उसने कहा कि ताजमहल को पवित्र करने में कौन सी अव्यवस्था फैल रही है. हमें हमारे अधिकार से वंचित किया जा रहा है. हम अंदर गंगाजल से पूरे श्रेत्र को पवित्र करने के लिए जाएंगे. अगर हमें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा तो जेल भेज दिया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.