Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

घाटी में घुसपैठ की फिराक में 250 से 300 आतंकवादी, BSF अधिकारी बोले- मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार

34

नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित लॉन्च पैड पर लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बहरहाल, अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और सीमा पार से किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर देंगे।

सीमावर्ती इलाकों में जवान सतर्क
बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘खुफिया जानकारी मिली है कि 250-300 आतंकवादी लॉन्च पैड पर घुसपैठ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हम और सेना सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रख रही है और हम सतर्क हैं।” उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। यादव ने कहा, ‘‘हम घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने को लेकर आश्वस्त हैं।”

लोग हमारा सहयोग करें तो…
बीएसएफ महानिरीक्षक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। उन्होंने कहा,‘‘अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकासात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.