Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

Jyotish Tips: आज ही कर लें कपूर से जुड़े ये चमत्कारी उपाय, बनेंगे बिगड़े काम

48

इंदौर। Jyotish Tips: अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, तो इससे परिवार में वाद-विवाद होने लगता है। इसके अलावा पितृ दोष या ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव भी गृह क्लेश का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप इन रोज-रोज के झगड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाने से आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही सुख-समृद्धि का प्रवेश होगा।

वैवाहिक जीवन होना सुखमय

अगर आपके शादीशुदा जीवन में झगड़ा होता रहता है, तो पति-पत्नी को रात को सोने से पहले अपने तकिए के नीचे कपूर रखना चाहिए। इसके बाद सुबह इस कपूर को जला दें। फिर कपूर की राख को बहते जल में प्रवाहित करें। इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय के दौरान कोई आपको टोके नहीं। इससे आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

नकारात्मक शक्तियों से बचाव

अगर आप सोते समय अपने तकिए के नीचे कपूर का टुकड़ा रखते हैं, तो इससे आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहती है। इससे मानसिक तनाव भी दूर रहता है। साथ ही इस उपाय को करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आप सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से भी बचे रहते हैं।

नहीं आएंगे बुरे सपने

अगर किसी व्यक्ति को बुरे सपने आते रहते हैं, तो वह अपने तकिए के नीचे कपूर रखकर भी सो सकता है। इससे व्यक्ति को बुरे सपनों से छुटकारा मिल जाता है। आपको नींद भी अच्छी आती है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

वास्तु दोष होगा दूर

रोजाना अपने तकिए के नीचे कपूर रखने से आपके घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। इसके अलावा आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। कपूर के इस उपाय से बुरी नजर से भी बचा जा सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.