Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा, दीया और बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

70

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। भजनलाल शर्मा (57) का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने हिन्दी भाषा में शपथ ली।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी समारोह में शामिल हुईं। समारोह के लिए राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया। इनमें भाजपा के झंडे और केंद्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर भी लगाए गए।

इससे पूर्व भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई थी जिसमें भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया था तथा विधायक दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री तथा वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष नामित किया गया था।

राज्य में 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया, जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.