Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

इंदौर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेती मंडी रेलवे क्रासिंग बंद

27

इंदौर। लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर में तीन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। रेती मंडी स्थित ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो चुका है। काम में तेजी लाने के लिए रेती मंडी स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया। अब यहां से ओवरब्रिज के निर्माण होने तक वाहन नहीं निकल सकेंगे। वाहन चालकों को आने-जाने के लिए राजेंद्र नगर ओवरब्रिज का उपयोग करना पड़ेगा।

रेती मंडी चौराहे पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 25 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया। वाहनों का अवागमन रोकने के लिए टिन के पतरे लगाए गए है। ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो पाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर में बाणगंगा और माल गोदाम रेलवे क्रासिंग पर भी रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। यहां पर मिट्टी का परीक्षण पूरा हो चुका है। अन्य तैयारी पूरी करने के बाद इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए यातायात परिवर्तन करना होगा।

रोजाना गुजरते है हजारों वाहन

लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही बाणगंगा रेलवे क्रासिंग को बंद कर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते है। उज्जैन जाने वाले वाहनों के साथ ही सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र के वाहन भी यहीं से आना-जाना करते है। इन वाहनों को अन्य स्थान पर परिवर्तित करना चुनौती रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.