Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने चलाया ट्रैक्टर, खेत में की चने की बुआई

19

विदिशा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने खेत में चने की बुआई की। मोहन यादव के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अब अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं।

अपने मध्यप्रदेश की

माटी सोना उगलती है…

धरती माँ धन-धान्य से

घरों को खुशहाल बना देती है।

पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। pic.twitter.com/THzckQTmdN

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 14, 2023

यह लिखा एक्स हैंडल पर

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि अपने मप्र की माटी सोना उगलती है। धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।

लिपटकर रोने लगी महिलाएं

बुधवार को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद जब चौहान वापस जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार को महिलाओं ने घेर लिया और मामा-मामा के नारे लगाने लगीं। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान कार से बाहर निकलें तो महिलाएं उनसे लिपटकर रोने लगी। इस दौरान चौहान उनके सिर पर हाथ रखा। एक महिला ने कहा कि भैया आप चिंता मत करो, आप प्रधानमंत्री बनोगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.