Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे... UP में रूह कंपा देने वाली वारदात! मफलर से गला घोंटा, फिर पेट्रोल डालकर कार में जलाया; रोहित हत्याकां...

बैंक में रुपये जमा करवाने गए युवक की जेब काटी, एक लाख रुपये गायब

22

उज्जैन। जिले के महिदपुर रोड में बैंक आफ इंडिया में रुपये जमा करवाने के लिए पहुंचे एक युवक की दो बदमाशों ने जेब काट ली। आरोपितों ने युवक की जेब से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। युवक एक दुकान पर काम करता है। जहां के रुपये जमा करवाने के लिए वह बैंक गया था। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि कमल पुत्र बनेसिंह चौहान निवासी ग्राम कल्लूखेड़ी महिदपुर रोड में बंशीवाला ट्रेडर्स पर काम करता है। कमल सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दुकान के एक लाख रुपये बैंक आफ इंडिया में जमा करने पहुंचा था। रुपये चौहान ने पेंट की जेब में रखे थे। बैंक में रुपये जमा करने के लिए चौहान लाइन में लगा था।

जहां अज्ञात युवकों ने उसके पेंट की जेब काटकर एक लाख रुपये चोरी कर लिए। उसने जेबकटी की शिकायत बैंक मैनेजर व पुलिस से की थी। पुलिस ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसमें दो बदमाश कमल की पेंट से रुपये चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। उसी आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.