Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

300 रुपये कैरेट में बिकने वाला टमाटर अब 100 रुपये में, मिर्ची ने भी रुलाया

49

खंडवा। खंडवा जिले में पिछले दिनों हुई मावठे की वर्षा ने प्याज फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। प्याज के छीलके खराब होने व सड़न लगने के कारण किसानों को मंडी में प्याज के भाव नहीं मिल रहे हैं। अब वर्षा रुकी और प्याज पर आया संकंट कम होने लगा तो किसानों को अब मिर्ची के घटे हुए दाम रुला रहे हैं। किसानों का यही हाल टमाटर ने भी किया है।

किसानों ने बताया कि मंडी में उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। एक सप्ताह पहले तक 300 रुपये कैरेट में बिकने वाला टमाटर अब 100 रुपये कैरेट में बेचना पड़ रहा है। किसानों को पांच रुपये किलो में टमाटर बेचना पड़ रहे हैं। यही हाल मिर्ची के भी है।

किसानों के अनुसार मंडी में मिर्च 10 रुपये किलो और 100 रुपये कैरेट में खरीदी जा रही है। जबकि मिर्च के भाव 70 से 80 रुपये किलो थे, इन्हीं भाव को देखते हुए किसानों ने मिर्च लगाई। गिरते हुए दामों पर किसानों ने कहा कि हमारी लागत भी नहीं निकल रही हैं।

एक एकड़ में एक लाख तक आता है टमाटर का खर्च

किसानों के अनुसार एक एकड़ में टमाटर की लागत करीब एक लाख रुपये आती है। इसमें बीज 7200 का है। खेत तैयार करने के पांच हजार रुपये। पांच हजार लगाई, पांच हजार रुपये मजदूरों को निंदाई, डेढ़ क्विंटल तार लगता है फैंसिंग के लिए तार लगते हैं। बांस के गुदे लगते हैं, एक गुदा 20 रुपये पड़ता है। 2500 गुदे लग जाते हैं। टमाटर को तार फैलाने के बाद रस्सी से बांधना पड़ता इसमें लगभग पांच हजार रुपये खर्च करना पड़ते है।

ये है एक एकड़ में मिर्ची की लागत

किसानों के अनुसार एक एकड़ में बीज की मात्रा 80 ग्राम लगती है। अगर हम हाइब्रिड बीज का चुनाव करते है जिसके 10 ग्राम के पैकेट की किमत करीब 700 रुपये के आसपास होती है। एक एकड़ में बीज का खर्चा 5 हजार 600 रूपये बीज की जगह अगर हम सीधे नर्सरी से पौधे खरीदकर लाते है तो एक एकड़ में तक़रीबन 7,500 पौधे लगेगे एक पौधे की किमत 1.5 रुपये रहती है तो हमारा नर्सरी में पौधे का खर्चा 11,250 रुपए आएगा।

इसके बाद खेत की तैयारी का खर्चा 3000 रुपये, जैविक व रासायनिक खाद का खर्चा 8 हजार रुपये, स्प्रे का खर्चा 16,000 रुपये, खेत से मंडी तक का ट्रांसपोर्ट खर्चा 7,500 रुपये तक आता है। इसके अलावा इन सब खर्च को जोड़कर ण्एक एकड़ मिर्च की खेती की कुल लागत 55,000 रुपये के आसपास हो जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.