Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार नाबालिग— तीन की डूबने से मौत इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-प... ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीड... मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम ज... छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी...

चुनाव जिताने से सरकार बनाने तक विष्णुदत्त ने निभाई कुशल संगठक की भूमिका

60

भोपाल। प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत से लेकर मुख्यमंत्री के चयन तक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की बड़ी भूमिका रही। हर बूथ पर 51 प्रतिशत मत पाने के लिए वह एक कुशल संगठक के रूप में जुटे तो केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के बीच अच्छे समन्वयक की भूमिका निभाई।

मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने में भी विष्णु दत्त की अहम भूमिका मानी जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में दोनों ने साथ काम किया है। दोनों के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

विधायक दल का नेता घोषित किए जाने के बाद मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और कुशल संगठक के रूप में विष्णु दत्त शर्मा की प्रशंसा की।

प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत का मुख्य कारण बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए किया गया काम है। केंद्रीय नेतृत्व ने यह दायित्व प्रदेश संगठन को दिया।

प्रदेश अध्यक्ष के नाते विष्णु दत्त ने सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों को इस काम में लगाया। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान चलाया गया।

महासंपर्क अभियान में केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताकर उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश की गई।

परिणाम यह रहा कि भाजपा ने विधानसभा की 230 में 163 सीटें जीतने के साथ ही 101 सीटों पर 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.