Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

सातवीं बार विधायक बने जगदीश देवड़ा संभाल चुके हैं कई मंत्रालय अब मप्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में मिली बड़ी जिम्मेदारी

80

मंदसौर। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। यानी मंदसौर संसदीय क्षेत्र को 30 साल बाद सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। इसके पहले 1990 से 1993 तक जिले से स्व. सुंदरलाल पटवा मुख्यमंत्री रहे थे।

लगभग 33 साल के लंबे राजनीतिक करियर में देवड़ा सातवीं बार विधायक बने हैं और अभी तक सरकार में सभी बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

1990 में मंदसौर जिले की सुवासरा सीट से अपने चुनावी सफर की शुरुआत जीत से करने वाले देवड़ा ने इसके बाद पलटकर नहीं देखा। हालांकि 2003 में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्होंने तमाम ऊंचाइयों को छुआ है।

तीन चुनाव (1990, 1993, 2003) में सुवासरा विधानसभा सीट से जीतने के बाद चार चुनाव (2008, 2013, 2018, 2023) मल्हारगढ़ विधानसभा से जीत चुके देवड़ा लगातार उमा भारती, बाबूलाल गौर व शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

 

इस दौरान उन्होंने गृह, परिवहन, जेल, श्रम, अजा जजा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले हैं और अभी वह वित्त मंत्री थे। अपने सरल स्वभाव से सभी का दिल जीतने वाले जगदीश देवड़ा हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 59 हजार 24 मतों से विजयी हुए हैं।

यह उनके राजनीतिक जीवन व मंदसौर जिले में अभी तक की सबसे बड़ी जीत हैं। इसका इनाम भी प्रदेश भाजपा ने उन्हें दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.