Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

मतदान और परिणाम आने के बाद दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मिले थे मोहन यादव

18

भोपाल। डा. मोहन यादव को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भले ही सभी आश्चर्य जता रहे हों, पर उनकी मतदान और परिणाम आने के बाद दो बार दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से भेंट हुई थी। तेलंगाना में उन्होंने पार्टी की ओर से प्रचार के लिए भेजा गया था। वहां से वे दिल्ली से वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आए थे।

परिणाम आने के बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया था। हालांकि, तब भी यह तय नहीं था कि उन्हें मुख्यमंत्री का दायित्व दिया जाएगा। सोमवार को स्टेट गैराज ने उन्हें मंत्री के तौर पर मिला सरकारी वाहन भी वापस बुलाया था, जो उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यालय छोड़कर आ गया था।

सूत्रों के अनुसार छह दिसंबर को डा. मोहन यादव को दिल्ली बुलाया गया था। उनकी भेंट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई थी। हालांकि, इसके बाद भी यह स्पष्ट नहीं था कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वे भी इसको लेकर आश्वस्त नहीं थे।

सोमवार को उन्हें मंत्री के तौर मिला शासकीय वाहन वापस बुला लिया गया था। शासकीय वाहन उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यालय छोड़कर वापस भी आ गया था। इस बीच उन्हें विधायक दल का नेता बनाए जाने की सूचना आ गई और शाम को कारकेट मिल गया।

विंध्य कोठी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से उनके विधानसभा विश्रामगृह स्थित आवास विंध्य कोठी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हो गई। आवास के पीछे का दरवाजा बंद कर दिया गया तो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगा दिया गया। उधर, उन्हें बधाई देने तुलसीराम सिलावट, अजय विश्नोई सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

समिधा पहुंचे यादव, संघ पदाधिकारियों से की भेंट

मुख्यमंत्री आवास में शिवराज सिंह चौहान से भेंट करने के बाद डा. यादव संघ कार्यालय समिधा पहुंचे। यहां क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते, भाजपा के राष्ट्रीय संघ संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.