Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बेहद डरावना: महिला की आंखों से निकाले गए 60 से अधिक कीड़े, भयावह नज़ारा देख डाॅक्टर के पैरों तले खिसकी जमीन

43

चीन के कुनमिंग से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जिसे देखे कोई भर डर जाए इतना ही नहीं जब महिला अपनी समस्या लेकर डाॅक्टर के पास गई तो उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई।  दरअसल, चीन में एक महिला की आंखों से एक या दो नहीं, बल्कि 60 से अधिक रेंगते कीड़ों को निकाला गया। मामला चीन के कुनमिंग से सामने आया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने भयानक ऑपरेशन कर एक मरीज की आंखों से  60 से अधिक जीवित कीड़ों को निकाला।

  एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला की आंखों में खुजली हो रही थी खुजली से राहत पाने के लिए जब महिला अपनी आंखों को उंगली से रगड़ने लगी तब अपनी आंख में से एक परजीवी कीड़े को बाहर निकलकर गिरते देखा, जिसे देखकर महिला बुरी तरह घबरा गई।  इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी दाहिनी आंख से 40 से अधिक और बायीं आंख से 10 से अधिक जीवित कीड़े निकाले।

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर गुआन ने कहा कि, ‘परजीवियों की असामान्य रूप से अधिक संख्या के कारण यह एक दुर्लभ मामला बन गया है.’  चिकित्सकों का मानना ​​है कि, ‘महिला फिलारियोइडिया   प्रकार के राउंडवॉर्म   से संक्रमित थी, जो मक्खी के काटने से फैलता है।’

पीड़ित महिला का मानना है कि, वह कुत्तों या बिल्लियों से संक्रमित हुई है, जो अपने शरीर पर संक्रामक लार्वा ले जाते हैं। महिला सोचती है कि, उसने जानवरों को छुआ होगा और उसके तुरंत बाद अपनी आंखें मल ली होंगी. उसे संदेह है कि जानवरों को छूने और उन्हीं हाथों से आंखें रगड़ने के कारण संक्रमण हो सकता है।  डॉक्टरों ने यह भी कहा कि उसे पालतू जानवरों को छूने के तुरंत बाद अपने हाथ धोने चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.