Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

26 दिसंबर को मनाई जाएगी दत्तात्रेय जयंती, क्या है त्रिदेव के जन्मे इस अंश की कहानी व पूजा शुभ मुहूर्त

54

इंदौर।  सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह को पवित्र माना गया है। इस माह की पूर्णिमा के दिन दत्तात्रेय जयंती मनाई जाती। भगवान दत्तात्रेय ब्रह्मा, विष्णु और शिव के शिशु स्वरूप है। मान्यता के अनुसार, यदि इस दिन भगवान दत्तात्रेय की पूजा की जाए तो वे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

भगवान दत्तात्रेय महर्षि अत्रि मुनि और अनुसूर्या के पुत्र हैं। जब त्रिदेवों ने माता अनुसूया की भक्ति की परीक्षा ली और उनसे प्रसन्न हुए। तब ब्रह्मा, विष्ण और भगवान शिव ने दत्तात्रेय के रूप में अनुसूया के बेटे के रूप में जन्म लिया। भगवान दत्तात्रेय के तीन मुख और 6 भुजाएं हैं। गाय और कुत्ते उनके साथ हमेशा रहते हैं। भगवान दत्तात्रेय ने पशुरामजी को श्रीविद्या मंत्र प्रदान किया था।

दत्तात्रेय जयंती 2023 तिथि

दत्तात्रेय जयंती 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन अन्नपूर्णा जयंती भी है। भगवान दत्तात्रेय की पूजा-पाठ करने से रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं। वहीं, निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है।

दत्तात्रेय जयंती शुभ मुहूर्त 2023

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर को सुबह 5.46 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 6.02 बजे समाप्त होगी। सुबह की पूजा का शुभ मुहूर्त 9.46 बजे से दोपहर 12.21 बजे तक है। वहीं, दोपहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 1.39 बजे तक रहेगा। शाम को 7.14 मिनट से 8 बजे तक पूजा का शुभ समय है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.