Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाराष्ट्रः पुणे में बड़ा हादसा, मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में लगी आग, 6 लोगों की मौत

31

महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिंपरी-चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि दमकल विभाग को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर तलवाडे स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं।

शेखर सिंह ने कहा, ‘‘ आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।” नगर निगम आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.