Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हजार करोड़ की ठगी का मास्टर माइंड सूरत एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 10 महीने से तलाश में जुटी थी पुलिस

43

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने ग्रीन एनर्जी घोटाले के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित एक हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला कर इंडोनेशिया भाग गया था। क्राइम ब्रांच उसके विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर चुकी थी। जैसे ही आरोपित सूरज एयरपोर्ट पहुंचा सीआइएसएफ अफसरों ने पकड़ लिया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक आरोपित हर्षित अरविंद है। पुलिस दस महीने से उसकी तलाश में जुटी थी।

क्राइम ब्रांच ने सूरत पुलिस की मदद से पूणागांव में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। तीन महीने पूर्व पता चला हर्षित विदेश भाग गया है। उसकी लोकेशन इंडोनेशिया की मिल रही थी। अपराध शाखा के डीसीपी निमिष अग्रवाल ने एलओसी जारी करवाकर इंटरपोल और सीबीआई को भी रिपोर्ट भेज दी। सोमवार को सूरत पुलिस ने बताया कि हर्षित को पकड़ लिया है। मंगलवार को हर्षित को कोर्ट पेश कर रिमांड पर ले लिया। पुलिस इसके पूर्व साथी मिलन, नयन और प्रशांत को गिरफ्तार कर चुकी है।

ढाई सौ फर्जी खातों में जमा राशि चाइना, थाईलैंड से निकाली

पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को इसी वर्ष फरवरी में 103 लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। क्राइम ब्रांच ने एफआइआर दर्ज कर जांच की तो पता चला राजस्थान, ओडिशा, बंगाल, मुंबई, उप्र सहित विभिन्न राज्यों के बैंक खातों में रुपये जमा हुए हैं। करीब ढाई सौ खातों को जांच में शामिल किया जो दुकानदार, मजदूर, किसानों के नाम से खुले थे। इन खातों से एक-दूसरे में रुपये ट्रांसफर हुए थे। अंत में इंटरनेट बैंकिंग के जरिये रुपये निकाले गए थे। आइपी एड्रेस की जांच हुई तो खाते इंडोनेशिया, थाईलैंड, चीन से आपरेट होना पाए गए। आरोपित हर्षित स्वयं साफ्टवेयर इंजीनियर है।

दुबई होते हुए भारत आया, मोबाइल-लैपटाप गायब

हर्षित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके परिवार पर भी दबाव बना रही थी। एलओसी जारी होने के बाद उसकी गिरफ्तारी भी निश्चित हो गई थी। तय योजना के मुताबिक वह इंडोनेशिया से दुबई होते हुए भारत आया। गिरफ्तारी के पूर्व उसने मोबाइल बदल दिया। लैपटाप भी गायब कर दिया। पुलिस को चकमा देने के लिए नया फोन खरीदा, जिसमें से डाटा गायब है।

ऐसे ठगा

टेलीग्राम पर लिंक बनाकर भेजता था आरोपितों ने संगठित रूप से ठगा है। टेलीग्राम पर लिंक बनाकर अलग-अलग लोगों को भेजी गई थी। ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में निवेश करने पर मुनाफा का लालच दिया। शुरुआत में रुपये लौटाए ताकि लोग आसानी से विश्वास कर लें। इसके बाद लोग कमीशन के लालच में एक-दूसरे को जोड़ने लगे। अंत में बंपर मुनाफा की स्कीम निकाली। लोगों ने रातोंरात लाखों रुपये लगा दिए। आरोपित मोबाइल नंबर बंद कर लापता हो गए। जिन नंबरों से चैटिंग की, वह वर्चुअल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.