Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

परीक्षा देने स्कूल गई नाबालिग छात्रा को बहलाकर ले जाने वाले दो युवकों को तीन साल की सजा

40

बुरहानपुर। परीक्षा देने स्कूल गई नौवीं की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो युवकों को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अदालत ने तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर दो-दो हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रामलाल रंधावे ने बताया कि न्यायालय ने आरोपित विशाल उर्फ चेतन कोली (25 वर्ष) निवासी हतनूर और सागर उर्फ सोनू (25 वर्ष) निवासी हतनूर को सजा सुनाई है। बीते साल सात अक्टूबर को नाबालिग के माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सावित्री बाई फुले कन्या स्कूल में परीक्षा देने गई बेटी अचानक गायब हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि वह किसी युवक के साथ बाइक पर गई है।

धमकी देकर बाइक पर ले गया

कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर विशाल और सागर के कब्जे से छात्रा को बरामद किया था। पूछताछ में छात्रा ने बताया था कि विशाल उसे धमकी देकर बाइक से लोनी बहादरपुर ले गया था। वहां सागर व रोशन मिले, जो विशाल का बैग लेकर आए थे। बाद में विशाल उसे लेकर सूरत जा रहा था, इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया था। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान दोनों को आरोपित मानते हुए तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.