Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

मिगजॉम: आंध्र-तमिलनाडु में SDRF के लिए दूसरी किस्त जारी, बाढ़ प्रभावित चेन्नई के लिए शमन परियोजना को मंजूरी

56

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्रालय को चक्रवात ‘मिगजॉम’ के कारण आई बाढ़ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश को राज्‍य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) में केंद्र के योगदान की दूसरी किस्त 493.60 करोड़ रुपये और तमिलनाडु को 450 करोड़ रुपये अग्रिम जारी करने का निर्देश दिया है। शाह ने कहा कि मैं प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। हम इस महत्वपूर्ण घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की।

शमन परियोजना को मंजूरी
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (एनडीएमएफ) के तहत चेन्नई बेसिन परियोजना के मद्देनजर एकीकृत शहरी बाढ़ प्रबंधन गतिविधियों के लिए 561.29 करोड़ रुपये की पहली शहरी बाढ़ शमन परियोजना को मंजूरी दी है, जिसमें 500 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता भी शामिल है। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ ने आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है, जिससे 770 किलोमीटर लंबी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, पेड़ उखड़ गए हैं और मवेशी मारे गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 194 गांवों और दो कस्बों के लगभग 40 लाख लोग ‘मिगजॉम’ से प्रभावित हुए हैं, जिसमें 25 गांवों का जलमग्न होना भी शामिल है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इस चक्रवातीय तूफान के कारण महानगर और आसपास के जिलों में पानी और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग जूझ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.