Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

पटरियों पर दौड़ने के लिए इंदौर आ रहा मेट्रो का दूसरा सेट, शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार

29

इंदौर। इंदौर के सीने पर मेट्रो धड़धड़ाने के लिए तैयार है, शहरवासियों को इंतजार है कि कब मेट्रो शुरू हो और वे उसके मजेदार सफर का आनंद ले सकें। सरकार द्वारा तय टाइमलाइन के मुताबिक इंदौर में मेट्रो का ट्रायल रन हो चुका है। तीन कोच सेट के साथ ट्रायल रन किया गया था। अब जनवरी के प्रथम सप्ताह में मेट्रो का अगला कोच सेट आने वाला है। दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में यह कोच वडोदरा के सांगली से इंदौर आ जाएगा।

मेट्रो कोच के सेट के निरीक्षण के लिए मेट्रो प्रबंधन की टीम इस महीने के अंत तक वडोदरा भी जाएगी। इसके बाद वहां से कोच को इंदौर के लिए रवाना किया जाएगा। मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अप्रैल से जून माह तक गांधीनगर स्टेशन से सुपर कारिडोर पर 5.9 किलोमीटर के हिस्से में टीसीएस चौराहे के पास बने मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करने की योजना है। ऐसे में उस समय तक शहर में मेट्रो कोच के तीन सेट पहुंच जाएंगे।

खास बातें

  • 30 अगस्त : वडोदरा से इंदौर पहुंचे थे मेट्रो के तीन कोच।
  • 9 सितंबर : मेट्रो डिपो परिसर में चलाया गया कोच।
  • 14 सितंबर : रैंप व वायडक्ट होते हुए प्लेटफार्म पर पहुंची थी मेट्रो।
  • 30 सितंबर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हुआ मेट्रो का ट्रायल रन।

सुपर कारिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच एलिवेटेड के लिए एजेंसी इस माह होगी तय

मेट्रो के रेडिसन चौराहे से रोबोट चौराहे के बीच पिलर पर सेगमेंट लांचर गर्डर चढ़ाने का काम शुरू हो गया है।रोबोट चौराहे से पलासिया तक मेट्रो के सुपर कारिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच वाले एलिवेटेड हिस्से के टेंडर जारी हो चुके हैं। इस महीने एजेंसी तय होने की संभावना है। वहीं रीगल से एयरपोर्ट तक मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से में मेट्रो के लिए अभी तक एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम तीन से चार बार दौरा कर चुकी है। इसके दस्तावेज भी फाइनल हो गए हैं और जल्द ही इस हिस्से में मेट्रो के निर्माण के लिए टेंडर जारी होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.