Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रेलवे लेकर आया शानदार टूर पैकेज, मात्र इतने रुपये में कराएगा मां वैष्‍णो देवी के दर्शन, मिलेंगी ये सुविधाएं

29

साल का अंतिम महीना चल रहा है और ठंड का मौसम भी है। अगर मौसम का मजा लेने के लिए आप कही घूमने का प्लान कर रहे हैं और उस लिस्ट में वैष्‍णो देवी का नाम भी शामिल है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। दरअसल, रेलवे ने शानदार पैकेज पेश किया है। इसके लिए आपको कंफर्म टिकट नहीं मिलने और लंबी कतार में लगने वाली टेशन भी नहीं लेना पड़ेगा। मात्र 1700 रुपये रोज में चुकाकर आप एसी से सुविधाजनक सफर कर सकते हैं और फाइव स्‍टार होटल में रुक सकते हैं। जानिए कैसे

रेलवे का माता वैष्‍णो देवी पैकेज 

आईआरसीटीसी ने माता वैष्‍णो देवी नाम से एक पैकेज हाल ही में लांच किया है। ये तीन रात और चार दिन का टूर पैकेज  है, जो 10 दिसंबर से रोजाना ट्रेन दिल्‍ली से चलेगी। हालांकि, यह पैकेज कामकाजी दिनों के लिए है। छुट्टियों में इसकी बुकिंग नहीं की जा सकती है। IRCTC टूरिज्‍म की साइट पर जाकर आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ट्रेन नई दिल्‍ली से रोजाना रात 10.40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह पांच बजे जम्‍मू पहुंचेगी। यहां से वाहनों से कटरा पहुंचेंगे। फिर सरस्‍वती भवन में यात्रा पर्ची लेंगे। फिर होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे।

मिलेगी ये सुविधाएं

  • होटल में 6795 रुपये देकर एक रूम में तीन लोग रुकेंगे। वहीं, अगर आप रूम में दो लोग रुकना चाहते हैं तो 7855 रुपये चुकाने होंगे। अकेले रुकने के लिए 10395 देने होंगे।
  • अगर आपके साथ पांच से 11 साल की उम्र का बच्‍चा है और आप होटल में उसके के लिए बेड चाह रहे हैं तो उसका कुल 6160 रुपये और बेड नहीं चाह रहे हैं तो 5145 रुपये चुकाने होंगे।
  • नाश्‍ता करने के बाद वाहन आपको वाणगंगा में छोड़ेगा।
  • यहां से चढ़ाई चढ़कर दर्शन करेंगे और रात तक वापस होटल आ जाएंगे। यहां आपको रात का भोजन मिलेगा।
  • अगले दिन दोपहर 12 बजे यहां से चेक आउट करना होगा। फिर आप बस द्वारा जम्‍मू पहुंचेंगे।
  • रास्‍ते में आपको लंच मिलेगा।
  • इस पैकेज के तहत जम्‍मू में साइट सीन दिखाए जाएंगे।
  • इसके बाद आपको शाम को जम्‍मू स्‍टेशन में ड्रॉप कर दिया जाएगा।
  • यहां से राजधानी पकड़कर आप दिल्‍ली वापस आ जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.