Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंडिगो की एयर होस्टेस से पूछताछ, टीशर्ट बदलकर भागा आरोपित

38

इंदौर। इंडिगो की फ्लाइट में छेड़छाड़ करने वाला रायपुर का कारोबारी निकला। फ्लाइट में हंगामा होने पर वह टीशर्ट बदल कर भागा था। पुलिस ने इंदौर विमानतल से उसके सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। एयरलाइंस से कारोबारी की जानकारी लेकर पुलिस को भेजी जाएगी।

मनोरमागंज निवासी ट्रेनी पायलट के साथ करीब 15 दिन पूर्व इंडियो की फ्लाइट में अश्लील हरकत हुई थी। एनआरआइ महिला उदयपुर से इंदौर आ रही थी। घटना के समय पति भी मौजूद था। उसके पास बैठे व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। महिला ने विरोध किया। क्रू मेंबर को शिकायत भी की। सुनवाई न होने पर पीड़िता ने थाने में एफआइआर दर्ज करवा दी।

मंगलवार को पुलिस ने घटना के समय मौजूद स्टाफ को थाने बुला लिया। एसआइ धनवंतरी और टीआइ राजेश साहू ने घंटों पूछताछ की। एसआइ ने कहा- स्टाफ जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपित को भगाने के आरोप में मुलजिम बना दिया जाएगा। इसके बाद एयर होस्टेस पुलिसकर्मियों के साथ एयरपोर्ट पहुंची और घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज निकाले।

एयर होस्टेस ने आरोपित को पहचान लिया। उसने फ्लाइट से उतरते ही टीशर्ट बदला था ताकि सीआइएसएफ स्टाफ रोक न सके। एसआइ के मुताबिक आरोपित की पहचान दिलीप जैन (रायपुर) के रूप में हुई है।

किशोरी को गला काटने की धमकी

चंदननगर थाने की पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पंचमूर्तिनगर के कालू के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने युवती को सरेराह पकड़ा और गला काटने की धमकी दी। पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट लिखी है। युवती सहेली के साथ घर जा रही थी। उसने बात करने के लिए रोक लिया। विरोध करने पर गला काट कर नाले में फेंकने की धमकी दी और हाथ में पहने कड़े से घायल कर दिया।

रिश्ता तोड़ने पर मंगेतर ने फोटो बहुप्रसारित किया

खजराना निवासी अशफाक पटेल ने मंगेतर के फोटो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया। मंगेतर उसे पसंद नहीं करती थी। उसने शादी से इन्कार किया था। रावजी बाजार थाने की पुलिस के मुताबिक साउथ तोड़ा निवासी युवती की अशफाक से शादी की चर्चा चल रही थी। दोनों एक-दूसरे के साथ घूमने-फिरने लगे थे। अशफाक ने इस दौरान युवती के फोटो खींच लिए थे। व्यवहार पसंद न आने पर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। अशफाक ने युवती की आइडी से ही फोटो डाल कर सार्वजनिक कर दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.