Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नर्मदा घाटी में मिला लाखों वर्ष पुराना प्रागैतिहासिक हाथी का जीवाश्म, वैज्ञानिकों में बढ़ा उत्साह इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान सक्रिय हुआ शातिर मोबाइल चोर गिरोह, दो गिरफ्तार यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव...

चोरी की बाइक बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक, पुलिस ने पकड़ा, आठ बाइक बरामद

50

बुरहानपुर/शाहपुर। महाराष्ट्र बार्डर पर बसे इच्छापुर गांव में चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे एक वाहन चोर को शाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की गई हैं।

वाहन चोरी के आरोप में पकड़े गए 48 वर्षीय मनोहर मोरे निवासी पंधाना जिला खंडवा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बुरहानपुर के अलावा खंडवा और खरगोन से भी बाइक चोरी करता था। इन बाइकों को वह इच्छापुर व अन्य जगह खेतों में छिपा देता था। कुछ समय बाद निकालकर लोगों को बेच देता था। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने आठ बाइक बरामद की हैं। सोमवार को पुलिस ने आरोपित मनोहर को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया है।

लगातार वाहन चोरी होने पर पुलिस ने सक्रिय किया था मुखबिर तंत्र

शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने वाहन चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। तीन दिसंबर को सूचना मिलने पर उन्होंने उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, एएसआइ कुबेर सिंह जाटव, प्रधान आरक्षक मनोज मोरे, रेवाराम को मौके पर भेजा था। पुलिस टीम ने आरोपित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

बीस दिन पहले ही जेल से छूटा

पुलिस के मुताबिक, आरोपित मनोहर पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। करीब बीस दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। बीस दिन में उसने तीन जिलो में चोरी की आठ वारदातों को अंजाम दे दिया। बताया जाता है कि आरोपित का पुत्र और बहू खंडवा जिले में शिक्षक हैं। बावजूद इसके आरोपित अपनी चोरी की आदत नहीं छोड़ पा रहा है।

आरोपित से ये बाइक की बरामद

आरोपित ने बाइक क्रमांक एमपी 68 एमसी 6573 शाहपुर से चोरी की थी। इसके अलावा एमपी 47 एमएम 2732, एमपी 68 एमए 4064, एमपी 12 एमवी 1054, एमएच 05 ईडब्ल्यू 5275, एमएच 04 एफवाय 9559, एमपी 68 जेडबी 3242 और एक बिना नंबर की होंडा यूनिकान तीन जिलों से चोरी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.