Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा

प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर..! कई जिलों में दिखा कोहरे का असर, जानें आपके शहर का हाल..

21

इन दिनों मध्य प्रदेश में लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बादलों ने डेरा डाले हुए है। जबलपुर, भोपाल, शहडोल, सागर, ग्वालियर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश का दौर भी जारी है। सुबह कोहरे के साथ दिन और रात के तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक 7-8 दिसंबर तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के जाते 15 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होगी।

प्रदेश में बादलों के घिरे रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आ पा रही है। मौसम विभाग की माने तो 6 दिसंबर के बाद ही मौसम साफ होगा साथ ही उत्तर से आने वाली हवाओं के चलते पारा गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। इंदौर में अलनीनो के इफेक्ट के चलते दिसंबर का पहला वीक में नॉर्मल ठंड पड़ेगी लेकिन बाद में इसका असर खत्म होते ही ठंड चमक जाएगी।

इन जिलों में दिखेगा धुंध का असर

ठंड की शुरूआत होते ही प्रदेश के जिलों में सुबह और देर शाम के समय कोहरा छाने लगता है। इसमें जबलपुर, कटनी उमरिया,नरसिंहपुर, सागर, दमोह, भोपाल, रतलाम, इंदौर, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, गुना, अशोक नगर, दतिया जिलों में कोहरा छा सकता है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.