Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ...

पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को बड़ी राहत, टिकटों की कीमतों में 40-50 फीसदी की कटौती

63

पैसेंजर ट्रेनों में रोज सफर करने वाले यात्रियों को राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों के टिकट की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। इससे टिकटों की कीमतों में 40-50 फीसदी की कमी आई है, जिसके चलते कोरोना महामारी से पहले के स्तर पर वापस आ गई है। पहले यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों में सफर के लिए एक्सप्रेस का किराया देना पड़ता था। बदले हुए किराए गुरुवार से लागू कर दिए गए हैं।

कोविड के बाद बढ़ा था किराया
भारतीय रेलवे ने अब पैसेंजर ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी के साधारण किराये को बहाल कर दिया है। इन्‍हें अब एक्सप्रेस स्पेशल या मेमू/डेमू एक्सप्रेस ट्रेन कहा जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। जब उन्हें फिर से शुरू किया गया तो टिकट की न्यूनतम कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई। यह एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये के अनुरूप थी। हालांकि हालिया घोषणा के साथ रेलवे अधिकारियों ने इस फैसले को पलट दिया है।

क्या कहते हैं रेलवे के अधिकारी
विशेष रूप से रेलवे अधिकारियों ने सभी मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेनों और शून्य से शुरू होने वाली ट्रेनों के लिए साधारण श्रेणी के किराये में लगभग 50 फीसदी की कटौती की है। अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम (यू.टी.एस.) ऐप में किराया ढांचे को भी उसी के अनुसार बदला गया है। किराये में यह कटौती उन सभी ट्रेनों पर लागू होती है जिन्हें पहले पैसेंजर ट्रेनों के रूप में वर्गीकृत किया गया था और अब देशभर में एक्सप्रेस स्पेशल या मेमू ट्रेनों के रूप में चल रही हैं। मध्य रेलवे यात्री सलाहकार समिति के सदस्य शिवनाथ बिजानी ने कहा कि कई डेस्टिनेशन के लिए टिकट की कीमतें उनकी पिछली दरों के मुकाबले आधी कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को जरूरी राहत मिली है।  टिकट की कीमतों में कमी की मांग लगातार प्रतिनिधियों और यात्री संगठनों की ओर से उठाई जाती रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.