Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

MP Election Results 2023: मप्र में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर, शिवराज बोले- एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी

40

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार भाजपा फ‍िर सत्‍ता में वापसी कर रही है। भाजपा को राज्‍य में प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद मप्र के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया है। श‍िवराज ने लिखा है- भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय।

श‍िवराज ने मीडिया से बातचीत में भी कहा कि एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी। इस जीत का श्रेय केंद्र और राज्‍य सरकार की योजनाओं को है। हम शानदार बहुमत प्राप्‍त करेंगे।

#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में म.प्र है, उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छु गई और उसी कारण ये रुझान आ रहे हैं…हमारा विश्वास है कि… pic.twitter.com/8Enmk1ZyZH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के शिवराज से मिलने जाने की खबर है। सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सेवा और सुशासन की जो हमारी सरकार है, जनता का पूर्ण आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा…मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

मप्र में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर, शिवराज बोले- भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय’।

श‍िवराज ने लिखा कि आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.