Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

MP Chunav 2023: हरदा में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला, 17वें राउंड के बाद मंत्री कमल पटेल 90 मतों से पीछे

41
हरदा। हरदा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल और कांग्रेस के डा. आरके दोगने के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। सुबह 08 बजे मतगणना शुरू होने के बाद आगे चल रहे कमल पटेल 14 राउंड की मतगणना के बाद 37 वोटों से पीछे हो गए। हालांकि 15वें राउंड में उन्होंने फिर रफ्तार पकड़ी और 747 मतों से आगे हो गए। पंद्रहवें राउंड तक कमल पटेल को कुल 71230 वोट मिले, वहीं आरके दोगने को 70483 मत प्राप्त हुए हैं। बारहवें राउंड के बाद कमल पटेल को जहां 56819 मत मिले थे, वहीं कांग्रेस के आरके दोगने 56459 वोट हासिल कर चुके थे। 16वें राउंड में कमल पटेल की बढ़त फिर कम हो गई। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल 16 राउंड की मतगणना के बाद कुल 75283 मत हासिल कर 312 मतों से आगे चल रहे थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस डा. आरके दोगने को 74971 वोट मिले थे। 17वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल कांग्रेस के उम्मीदवार डा. आरके दोगने के मुकाबले 90 वोटों से पीछे हो गए हैं। आरके दोगने को अब तक कुल 80436 वोट मिले हैं। वहीं कमल पटेल 80346 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल को दस राउंड की मतगणना के बाद कुल 48598 मत मिले थे। वहीं डा. आरके दोगने को 45309 मत मिले थे। इस तरह कमल पटेल 3289 मतों से आगे थे। आठवें राउंड तक कमल पटेल 04 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बनाए हुए थे। नौवें राउंड के बाद कमल पटेल को कुल 43471 मत मिले थे। वहीं डा. आरके दोगने को 40484 मत मिले थे। ये दोनों ही नेता लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

1993 में पहली बार यहां से चुनाव लड़े थे कमल पटेल

गौरतलब है कि इस सीट पर हुए बंपर मतदान ने दोनों प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा रखी हैं। इस सीट पर कमल पटेल को भाजपा ने 1993 में पहली बार अपना प्रत्याशी बनाया था और विजय हासिल की थी। तब से लेकर कमल पटेल आधा दर्जन बार यहां से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, जिसमें एक बार वर्ष 2013 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

तीसरी बार हैं आमने-सामने

तब कांग्रेस के डा. रामकिशोर दोगने ने ही उन्हें चुनाव में हराया था। हालांकि 2018 में हुए अगले ही चुनाव में कमल पटेल ने इस हार का बदला लेते हुए डा. दोगने को पटखनी दी थी। इस तरह एक बार दोगने और एक बार कमल पटेल जीते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि इस बार बाजी किसके हाथ लगेगी। इसका फैसला आज हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.