Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष... छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ... दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक ... परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होन... नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ... उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की दोस्ती ने लिया नया मोड़: युवती ने धर्म बदलकर आकाश कश्यप के ...

एग्जिट पोल हमेशा सच नहीं होते, भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी : विजय बघेल

50

विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल का कहना है, ”एग्जिट पोल अपना सर्वे करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा सच नहीं होते और स्पष्ट जनादेश मिलने जा रहा है। बघेल ने कहा मुख्यमंत्री भी पाटन से हारने वाले हैं।”

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतों की गिनती होगी और प्रदेश में ज्यादातर सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है। पार्टी को विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने किसान, आदिवासी, और गरीबों के लिए काम किया है, जिसके दम पर एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी।

राज्य में चुनाव और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया, ‘‘राज्य के सभी 33 जिलों, खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।” राज्य विधानसभा की 90 सीट के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, “सभी 90 सीट के लिए 33 जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।”

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन सिंह समेत कुल 1,181 उम्मीदवारों का फैसला होगा। मुख्यमंत्री बघेल के प्रतिनिधित्व वाली पाटन सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां भाजपा ने मुख्यमंत्री के दूर के भतीजे और पार्टी सांसद विजय बघेल को मैदान में उतारा है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी भी मैदान में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.