Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

इंदौर जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों के 92 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को

69

इंदौर। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 92 प्रत्याशियों के ईवीएम में बंद भाग्य का फैसला रविवार को सामने आ जाएगा। जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों महू और देपालपुर में त्रिकोणीय मुकाबला है। अन्य सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला है। इंदौर-एक के परिणाम पर भी प्रदेश के साथ ही देशभर की नजरें रहेंगी। यहां से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। दस साल बाद प्रदेश की राजनीति में वापसी करने वाले विजयवर्गीय का मुकाबला मौजूदा विधायक संजय शुक्ला से है। पूरे चुनाव में इस सीट की खासी चर्चा रही थी।

जिले के दो ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र महू और देपालपुर में मुकाबला त्रिकोणीय होने के कारण रोचक हो गया है। महू में कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार इस बार कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे। उन्होंने पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा और प्रत्येक बूथ के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाई। यहां से कांग्रेस ने रामकिशोर शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने वर्तमान विधायक उषा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। ठाकुर का भी भाजपा में शुरुआती दौर में विरोध रहा था।

देपालपुर में चौधरी ने बढ़ाई परेशानी

विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में भी मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां कांग्रेस ने वर्तमान विधायक विशाल पटेल को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने मनोज पटेल को अवसर दिया है। इसी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से टिकट मांग रहे राजेंद्र चौधरी ने टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय के रूप में नामांकन जमा कर दिया। विगत कई सालों से सक्रिय राजेंद्र चौधरी को युवाओं के वोट अधिक मिलने की बात कही जा रही है।

विधानसभा क्षेत्र तीन, पांच और राऊ में टसल

विधानसभा क्षेत्र इंदौर-तीन में इस बार भाजपा से गोलू शुक्ला और कांग्रेस से पिंटू जोशी मैदान में है। दोनों ही पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे छोटी विधानसभा को लेकर भी लोगों की खास रुचि है। वहीं विधानसभा चुनाव 2018 में सबसे कम अंतर वाले विधानसभा क्षेत्र इंदौर-पांच पर भी लोगों की खास नजर रहेगी। कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया के बीच ही मुख्य मुकाबला है। राऊ में भी 2018 की तरह कांग्रेस से जीतू पटवारी और भाजपा से मधू वर्मा चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर भी शहर के लोगों की खासी रुचि है। सांवेर, इंदौर-दो और इंदौर-चार में जीत की लीड घट-बढ़ की चर्चा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.