Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

सरकारी स्कूलों में होगी करियर काउंसिलिंग, 11 दिसंबर से कालेज चलो अभियान

53

इंदौर। सरकारी कालेजों में प्रवेश का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब शिक्षक मैदान में उतरेंगे। जहां उन्हें उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों की काउंसिलिंग करना है। इसके आधार पर छात्र-छात्राओं को कालेजों तक लाया जाएगा। शिक्षकों को हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनकी रूचि के आधार पर विषय चयन करने में मदद करना है।

कालेज चलो अभियान के अंतर्गत काउंसिलिंग की जाएगी, जो 11 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच रखना है। उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों के दायरे में आने वाले स्कूलों में इन गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों के मुताबिक कालेजों में प्रवेश कम होने की वजह से विद्यार्थियों के प्रवेश करवाना है।

विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का करना होगा शांत

विभाग ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कालेजों के शिक्षकों को पांच-पांच सरकारी स्कूलों में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित करना है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, मेधावी, संबल, गांव की बेटी सहित अन्य योजना के बारे में बताना है। यहां तक कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लेकर विस्तृत जानकारी देना है। विद्यार्थियों को उनकी रुचि के मुताबिक विषयों का चयन करवाना है। इसके लिए विषय विशेषज्ञों की मदद लेना है। साथ ही प्लेसमेंट गतिविधियों, एनसीसी, एनएसएस के बारे में बताना होगा।

वहीं छात्र-छात्राओं की प्रत्येक संकाय से जुड़ी जिज्ञासाओं को भी शांत करना है। स्कूलों में काउंसिलिंग करने के बाद शिक्षकों को विद्यार्थियों के माता-पिता से भी मुलाकात करना है। ताकि वे अपने बच्चों का कालेज में दाखिला करवा सके। शिक्षकों को स्कूलों का दौरा करने के बाद रिपोर्ट तैयार बनाना होगी, जो उच्च शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक शिक्षकों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का कालेज में प्रवेश करवाना है। रजिस्ट्रेशन भी करवाना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.