Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

बॉक्स ऑफिस पर चला रणबीर कपूर का जादू, ‘एनिमल’ ने एक दिन में कमाए 116 करोड़ रुपए

44

रणबीर कपूर की एनिमल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रणबीर कपूर की फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, जिसकी वहज से मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ना शुरू कर दिया है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 116 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही मूवी पहले दिन कमाई के मामले में उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बन गई है।

PunjabKesari

116 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म
निर्माता टी सीरिज ने शनिवार को पहले दिन की कमाई के आंकड़े साझा किया। फिल्म को उसकी रिलीज से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने ‘ए’ प्रमाण पत्र दिया था। टी सीरिज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए आया ‘एनिमल’….हिंदी सिनेमा में गैर अवकाश दिवस पर दुनियाभर में 116 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म।”

PunjabKesari

फिल्म ‘कबीर सिंह’ के निर्देशन के लिए मशहूर संदीप रेड्डी वंगा ने फिल्म का निर्देशन किया है, जिसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वंगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म शुक्रवार को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई।

PunjabKesari

पठान और गदर-2 को छोड़ा पीछे
‘एनिमल’ फिल्म ने 116 करोड़ रुपए की कमाई करने के साथ ‘पठान’ का रेकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। ‘पठान’ ने पहले दिन इंडिया में 57 करोड़ रुपए कमाई की थी जबकि वर्ल्डवाइड 104.80 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं अगर सन्नी देओल की मूवी की बात करें तो इसनें पहले दिन देशभर में 40.1 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.