Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

स्टील का गिलास रखकर रस्सी बम फोड़ा, किशोर के पेट में घुसा स्टील का टुकड़ा, हालत गंभीर

40

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के एकता नगर में रहने वाला किशोर अपने दोस्त के यहां 15 दिन पूर्व सम्राट नगर गया था। यहां एक किशोर ने रस्सी बम पर स्टील का गिलास रखकर फोड़ दिया। स्टील का टुकड़ा पेट में घुसने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इंदौर के अस्पताल में किशोर का उपचार चल रहा है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय अमन खान निवासी एकता नगर अपने दोस्त के यहां 14 नवंबर को सम्राट नगर गया था। यहां अरबाज उर्फ शक्कर बम फोड़ रहा था। अरबाज ने रस्सी बम जलाकर उस पर स्टील का गिलास रख दिया था। बम फूटने से गिलास के भी चिथड़े उड़ गए और स्टील का टुकड़ा उछलकर अमन के पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां से हालत नाजुक होने पर इंदौर रैफर कर दिया गया था। अमन का बीते 15 दिनों से इंदौर में उपचार चल रहा है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीते वर्ष हो चुकी 10 वर्षीय बालक की मौत

बता दें कि बीते वर्ष कहारवाड़ी निवासी अशोक कहार का पुत्र 10 वर्षीय ऋतिक दीपावली के दूसरे दिन दोपहर करीब 12 बजे बच्चों के साथ घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था। ऋतिक ने पड़ोसी से स्टील का गिलास लिया और जलते हुए रस्सी बम के ऊपर रख दिया था। बम फटने से गिलास के टुकड़े-टुकड़े हो गए और एक टुकड़ा ऋतिक के गले में फंस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.