Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स...

Chhattisgarh Exit Polls 2023: छत्तीसगढ़ में BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस के खाते में आई इतनी सीटें

19

रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनने जा रही है इसके लिए एग्जिट पोल के रुझान सामने आने शुरु हो गए हैं। सभी एंजेसियों के एग्जिट पोल की बात करें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। भाजपा को इस बार बड़ा झटका लग रहा है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बढ़त बनाई हुए है। CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 सीट मिल सकती है, तो वहीं बीजेपी के खाते में 30 से 40 सीट जा सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन-पांच सीटें मिलेंगी। जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 40 सीट, कांग्रेस 47 सीट और अन्य के खाते में 07 सीट जा सकती है।

छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइस सीटों पाटन, अंबिकापुर, राजनांदगांव की बात करें तो यहां भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। बता दें कि पाटन से सीएम भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं उनके खिलाफ बीजेपी से विजय बघेल मैदान में हैं। रिश्ते में विजय बघेल भूपेश बघेल के भतीजे लगते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को हुए थे। 90 सीटों के लिए 2 फेज में 75.8 फीसदी वोटिंग हुई। 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में 46 सीटों की जरूरत होती है। लोगों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। नतीजों से पहले आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल घोषित किए जा रहे हैं। इनमें अनुमान लगाया जाएगा कि छत्तीसगढ़ में कौन बाजी मारेगा और किसकी सरकार बन रही है।

हालांकि 2018 के एग्जिट पोल गल्त साबित हुए थे तब राज्य में बीजेपी की सरकार की वापसी बताई गई थी, लेकिन फाइनल रिजल्ट ने सभी को चौंका दिया था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 68 सीटें आई थी, जबकि बीजेपी को सिर्फ 15 सीटें हासिल हुई थी। खास बात यह कि इस चुनाव में भाजपा के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.