Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अमरीका अब जारी करेगा ‘पेपरलैस वीजा’ ,वर्क वीजा को लेकर भी की ये बड़ी घोषणा, भारतीयों को होगा लाभ

25

अमरीका एच-1बी वीजा की कुछ श्रेणियों के घरेलू नवीनीकरण के लिए दिसम्बर में एक पायलट कार्यक्रम शुरू करेगा। इससे भारतीय टैक्नोलॉजी पेशेवरों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस कार्यक्रम में भारत पर ध्यान केंद्रित करते हुए विदेश विभाग उन विदेशी नागरिकों को 20,000 वीजा जारी करेगा जो पहले से ही देश के अंदर हैं।

वीजा सेवाओं के लिए उप सहायक सचिव जूली स्टफट ने कहा कि कहा कि भारत में अमरीकी वीजा की मांग अभी भी बहुत अधिक है। लोगों को इसके लिए 6 से 12 महीने का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारतीय यात्रियों को शीघ्र अप्वाइंटमेंट मिल सके। इसके लिए सरकार ने घरेलू वीजा नवीनीकरण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।

केवल वर्क वीजा का होगा नवीनीकरण 

स्टफट ने कहा कि पहले चरण में हम अमरीका में रहने वाले भारतीय नागरिकों को प्राथमिकता देंगे। जैसे- जैसे यह कार्यक्रम आगे बढ़ेगा, इसका विस्तार किया जाएगा। स्टफट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घरेलू वीजा नवीनीकरण कार्यक्रम केवल वर्क वीजा के लिए हैं। पहले वीजा रिन्यूअल कराने के लिए भारत की यात्रा करने की आवश्यकता पड़ती थी परंतु अब ऐसा नहीं होगा। इस कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा पी. एम. मोदी की अमरीका यात्रा के समय हुई थी।

अमरीका अब जारी करेगा ‘पेपरलैस वीजा’
अमरीका में शीघ्र ही वीजा पेपरलैस होने वाला है। बाइडेन प्रशासन ने’ पेपरलैस वीजा’ जारी करने के लिए पायलट प्रोजैक्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पेपरलैस वीजा का अर्थ है कि आवेदकों के पासपोर्ट पृष्ठों पर मुहर लगी या चिपकाया गया अमरीकी वीजा भविष्य में नजर नहीं आएगा। H-1B वीजा सेवाओं के लिए राज्य के उप सहायक सचिव जूली स्टफट ने बताया कि वीजा प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी परंतु किसी के पासपोर्ट में कोई भौतिक वीजा नहीं दिखाई देगा। इसका व्यापक उपयोग करने में संभवतः 18 महीने या इससे भी अधिक समय लगेगा। भविष्य में एक ऐप या ऐसी चीज की आवश्यकता होगी जो लोगों को अपने पासपोर्ट में भौतिक कागज के बिना अपने वीजा की स्थिति दिखाने की सुविधा दे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.