Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चुनाव बाद सड़कों पर उतरे अधिकारी, गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरु

28

भोपाल। विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान होते हिी नगर निगम अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए सुबह साढ़े 6 बजे से सभी अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में सफाई व्यवस्था का राउंड कर कमिश्नर को रिर्पोटिंग करनी होगी। अधिकारियों ने अपने-अपने इलाकों के स्वच्छता पर्यवेक्षको को सूचना दे दी है कि राउंड शुरू होने से पहले हर इलाका साफ होना चाहिए। इधर जोन के प्रभारी एएचओ ने भी मैदानी अमले को सफाई के लिए तैयार रहने को कहा है।

बता दें कि बीते एक महीने से नगर निगम के सभी अधिकारियों सहित जोन की टीमें भी विधानसभा चुनाव 2023 में व्यस्त थीं। सभी को कोई न कोई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आखिरकार शुक्रवार को मतदान खत्म होते ही निगम अधिकारी चुनावी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए। अब उनके सामने शहर के स्वच्छता की निगरानी की जिम्मेदारी आ गई है। अब सभी अधिकारियों को अपने-अपने इलाके का राउंड कर कमिश्नर को रिपोर्टिंग करना होगी। दरअसल निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए ने सभी अपर आयुक्त सहित उपायुक्त और सहायक आयुक्तों को विधानसभा स्तर का नोडल अधिकारी बनाया है। इन्हें जिम्मेदारी दी गई कि सभी अधिकारी अपने-अपने इलाकों से संबंधित जोन की सफाई व्यवस्था की मानीटरिंग करना है।

सुलभ इंटरनेशनल से वसूला पांच हजार रुपये जुर्माना

शहर के अधिकांश सुलभ शौचालयों में निरंतर गंदगी की शिकायतें मिल रही थी। इसको लेकर सोमवार को उपायुक्त योगेंद्र पटेल ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जहां गंदगी दिखी वहां कार्रवाई कर जुर्माना लगाया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 69 के अंतर्गत प्रभात चौराहे पर स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया और शौचालय एवं गंदगी एवं व्यवस्थाएं मानक स्तर की न पाए जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह राशि सुलभ इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन से वसूल की गई।

सुबह साढ़े छह बजे से करना होगा निरीक्षण

निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को सुबह साढ़े छह से नौ तक फील्ड में रहने को कहा है। इस दौरान अधिकारी अपने-अपने इलाके की सफाई व्यवस्था देखेंगे और अगर कहीं कचरे का ढेर नजर आया तो तुरंत सामने ही साफ करवाएंगे। एक ही जगह पर बार-बार कचरा मिल रहा है तो संबंधित जोन के प्रभारी एएचओ, वार्ड के दरोगा और बीट प्रभारी को पहले नोटिस दिया जाएगा। फिर भी सुधार नहीं होने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी कमिश्नर को कार्रवाई की सिफारिश करेंगे।

हर जोन को चालान बनाने का मिला टारगेट

निगम के सभी 21 जोन के प्रभारी एएचओ को अपने-अपने वार्ड इलाकों में रोजाना चालानी कार्रवाई करना होगी। यह कार्रवाई पालीथिन के उपयोग, बिक्री, खुले में तंदूर-भट्टी का उपयोग करने, कचरा फैंकने, सड़क पर पानी बहाने पर होगी। इसके लिए सभी जोन के प्रभारियों को टारगेट दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.