Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

IAS वीरा राणा को मिला मध्य प्रदेश मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, पद संभालने वाली होंगी दूसरी महिला

43

भोपाल। 1988 बैच की अधिकारी वीरा राणा को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चुनाव आयोग की सहमति मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम वीरा राणा को वर्तमान दायित्व के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी किए। इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। यह दूसरा अवसर है, जब दूसरी महिला अधिकारी मुख्य सचिव पद का दायित्व संभालेंगी। । उधर, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवावृद्धि की अवधि समाप्त होने पर उन्हें गुरुवार अपराह्न शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त किए जाने के आदेश भी जारी कर दिए गए।

माशिम की अध्यक्ष हैं वीरा राणा

वीरा राणा का जन्म उत्तर प्रदेश में 26 मार्च 1964 को हुआ। वह वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं और उनके पास कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार है। इसके साथ-साथ उन्हें मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, खेल और युवा कल्याण, प्रशासन अकादमी और कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

इकबाल सिंह बैंस के बाद वह प्रदेश में उपलब्ध अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री के अनुमोदन से वरिष्ठता के अनुसार पैनल भेजा था। चुनाव आयोग ने वरिष्ठता के आधार पर वीरा राणा के नाम पर सहमति दी है। वह मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होंगी। सूत्रों का कहना है कि सरकार बनने के बाद मुख्य सचिव को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा सरकार में बनीं थीं निर्मला बुच मुख्य सचिव

प्रदेश में 1960 बैच की अधिकारी निर्मला बुच को भाजपा सरकार में 22 सितंबर 1991 को मुख्य सचिव बनाया गया था। वह एक जनवरी 1993 तक मुख्य सचिव रहीं। इसके बाद अब दूसरा अवसर है, जब महिला अधिकारी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.