Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

मतगणना का अंतिम प्रशिक्षण शनिवार को, 800 कर्मचारी सीखेंगे काउंटिंग की बारीकियां

39

भोपाल। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तीन दिसंबर को जिला जेल में सुबह 8:00 बजे से की जाएगी। इसके लिए लगभग 800 कर्मचारियों को पहले चरण में प्रशिक्षण दिया गया है। अब उनको अंतिम प्रशिक्षण शनिवार यानी दो दिसंबर को दिया जाएगा। अंतिम प्रशिक्षण में कर्मचारियों को डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया क्या रहेगी, ईवीएम से वोटों की गिनती कैसे की जाएगी सहित मतगणना से जुड़े हर बिंदु की जानकारी बारीकी से दी जाएगी। जिससे मतगणना के दौरान कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बता दें कि सुबह आठ बजे से जिला जेल में पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम मशीनों के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।

आज होना था प्रशिक्षण, इसलिए तय किया शनिवार

मतगणना का प्रशिक्षण कर्मचारियों को आज गुरुवार को ही दिया जाना था, लेकिन इसमें बदलाव करते हुए अब यह दो दिसंबर को किया गया है । इसकी वजह यह है कि यदि आज प्रशिक्षण दे देते तो फिर कर्मचारियों को पहचान पत्र के लिए दोबारा से बुलाना पड़ता। इसलिए उसी दिन प्रशिक्षण के साथ ही उनको पहचान पत्र भी वितरित कर दिए जाएंगे। जिससे वह बिना किसी परेशानी के स्ट्रांग रूम में पहुंच सकें।

विधानसभा क्षेत्रवार दिया जाएगा प्रशिक्षण

मतगणना का प्रशिक्षण एमबीएम कालेज में दोपहर 12 से तीन बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को पहले से विधानसभाएं अलाट कर दी जाएंगी। इसलिए वह विधानसभावार बनाए गए रूम में ही बैठेंगे। यानी बैरसिया, भोपाल उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य और गोविंदपुरा, हुजूर विधानसभा के लिए अलग-अलग रूम रहेंगे।

मतगणना में सभी टेबिलों पर होगी वीडियोग्राफी

विधानसभा चुनाव के लिए जिले के सात सीटों के उम्मीदवारों के लिए डाले गए वोटों की गणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनें निकालने, टेबिलों पर रखने और उनके वोटों की गिनती तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ काउंटिंग के बाद मशीनों की सीलिंग का काम भी कैमरे की देखरेख में किया जाना है। एक-एक राउंड की मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी को सर्टिफिकेट देना पड़ेगा। जिसके आधार पर सभी राउंडों की काउंटिंग को आखिर में जोड़कर कुल वोटों की गिनती होगी। आयोग के मुताबिक मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीडियो कैसेट भविष्य के लिए सीलबंद की जाएगी। उम्मीदवार यह कैसेट ले भी सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.