Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुख्य न्यायाधीश ने हाई कोर्ट प्रशासन मांगा जवाब, सिविल जज भर्ती नियम में संशोधन के चुनौती का मामला

61

जबलपुर। हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर सिविल जज भर्ती नियम में किए गए संशोधन की वैधानिकता को चुनौती देने के मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। संशोधित नियम के तहत सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए एलएलबी में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं एससी-एसटी के लिए 50 अंक की योग्यता है।

हाई कोर्ट प्रशासन को जवाब पेश करने के निर्देश

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने आश्वासन दिया कि ओबीसी वर्ग को भी आरक्षित (एससीएसटी) वर्ग में शामिल करके न्यूनतम अंक निर्धारण में छूट दी जाएगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक हाई कोर्ट प्रशासन को हर हाल में जवाब पेश करने के निर्देश दिए। अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।

न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत निर्धारित करने की मांग

नरसिंहपुर निवासी अधिवक्ता वर्षा पटेल ने याचिका दायर कर न्यायिक सेवा नियमों में किए गए संशोधन को चुनौती दी गई थी। इसके अलावा जयपुर के देवांश कौशिक व प्रदेश के अन्य जिलों के उम्मीदवारों ने भी याचिकाएं दायर कर नियमों को चुनौती दी है। इन मामलों में वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ ने दलील दी कि न्यूनतम 70 फीसदी अंक निर्धारित करना अवैज्ञानिक है क्योंकि देश की नेशनल ला यूनिवर्सिटीज में भी इतने अंक नहीं आते हैं। उन्होंने मांग की कि 70 की जगह 60 प्रतिशत किया जाए।

70 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले योग्य

जनहित याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर व विनायक प्रसाद शाह ने दलील दी कि उक्त संशोधन के तहत एलएलबी में 70 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को तीन साल की वकालत के अनुभव के बाद सिविल जज परीक्षा के लिए योग्य माना है, जो कि अनुचित है।

उन्होंने बताया कि सिविल जज के साक्षात्कार परीक्षा में 50 अंकों में से न्यूनतम 20 अंक प्राप्त किए जाने पर ही सिविल जज के पद के योग्य मान्य किया गया है। याचिका में सिविल जज परीक्षा में ओबीसी तथा सामान्य वर्ग को एलएलबी में न्यूनतम 70 प्रतिशत योग्यता बाले नियम को आरक्षण नीति के विरुद्ध बताया गया है। यह दलील भी दी गई कि उक्त नियमों में कहीं भी यह प्रविधान नहीं किया गया है कि अनारक्षित पदों को परीक्षा के प्रथम व द्वितीय चरण में कैसे भरा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.