Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

नाबालिग के अपहरणकर्ता को इंदौर से किया गिरफ्तार, पुलिस ने की ये कवायद

32

खंडवा, बोरगांव बुजुर्ग । चौकी क्षेत्र से कुछ माह पहले एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं जाने की रिपोर्ट पुलिस चौकी बोरगांव में दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि नाबालिग इंदौर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के साथ कहीं गई है। पुलिस ने इंदौर पहुंचकर रिश्तेदार के घर पर अपहरणकर्ता की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।

मुखबिर के जरिए अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर पता किया

इधर बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने मुखबिर के जरिए अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर पता किया, लेकिन अपहरणकर्ता उस मोबाइल नंबर से केवल वाट्सएप चला रहा था। इसके चलते उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।

लोकेशन भी निकाल ली

इधर पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से ये पता कर लिया कि अपहरणकर्ता इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में निवास कर रहा है।

फ‍िर ऐसे लिया झांसे में

चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने खुद के वाट्सएप के माध्यम से अपहरणकर्ता से बैंक डिटेल व अन्य बातें पूछकर झांसे में ले लिया और उसे विश्वास दिलाया कि उसके साथ बैंक धोखाधड़ी हो रही है।

थाने पहुंच गया आरोपित

अपहरणकर्ता खुद के साथ बैंक की धोखाधड़ी होते देख इंदौर के गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। वहां पहले से ही बोरगांव चौकी प्रभारी अपहरणकर्ता का इंतजार कर रहे थे और उनके बने जाल में अपहरणकर्ता फंस गया।

और हो गया गिरफ्तार…..

बोरगांव पुलिस चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव, प्रधान आरक्षक सचिन पाटिल और महिला आरक्षक मनीषा गोयल ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया और नाबालिग को उसके कब्जे से छुड़ाकर स्वजन को सौंपा है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल के प्रधान आरक्षक जितेंद्र राठौर का भी सराहनीय योगदान रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.