Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

Lucky Moles: शरीर के इन अंगों पर तिल होना बेहद लकी, हो जाएंगे मालामाल

66

इंदौर। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों के बारे में काफी कुछ बताया गया है, जिसमें व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल भी शामिल होते हैं। दरअसल शरीर पर मौजूद हर एक निशान किसी न किसी बात का संकेत देता है। कहा जाता है कि तिल से यह पता चलता है कि व्यक्ति का भाग्य कैसा होगा, साथ ही उसे जीवन में क्या-क्या हासिल होगा। ऐसे में आज हम आपको तिल से जुड़ी कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। शरीर के कुछ अंगों पर तिल होना काफी लकी माना जाता है।

हथेली पर तिल

जिन लोगों की दाहिनी हथेली पर तिल होता है, उन्हें व्यापार में अच्छी सफलता मिलती है। इसके अलावा ये लोग प्रसिद्धि पाने में भी बहुत आगे जाते हैं। उनके पास धन की कभी कमी नहीं होती।

होठों पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, होठों पर तिल का होना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन्हें जीवन में हर चीज काफी आसानी से मिल जाती है।

गाल पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सीधे गाल पर तिल होता है, वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है। इसके अलावा ये लोग अपने जीवनसाथी के लिए काफी ईमानदार होते हैं। अगर तिल उल्टे गाल पर हो, तो ऐसे लोग बहुत फिजूलखर्ची होते हैं।

सीने पर तिल

जिन लोगों की छाती के बीच में तिल होता है, वे बहुत लकी होते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ये लोग समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं। ये लोग जो भी प्लान करते हैं, उसमें सफल होते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.