Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में मिले पोलियो के केस, बचाव के लिए इंदौर में 10 दिसंबर से शुरू होगा अभियान

31

इंदौर। जिले में पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच वर्ष के पांच लाख से अधिक बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डा. इलैया राजा टी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि अभियान के पहले दिन निर्धारित टीकाकरण बूथों पर और अन्य दो दिन 11 और 12 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।

कलेक्टर ने बताया कि भारत में वर्ष 2011 के बाद एक भी केस पोलियो का नहीं मिला और 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अभी पोलियो के नए केस पाए जा रहे हैं, इसलिए भारत में सुरक्षात्मक कदम के तौर पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।

इंदौर में होता है इन देशों के लोगों का आवागमन

अफ्रीकी देश मोजांबिक और मलावी में भी पोलियो के केस पाए गए हैं। इंदौर में इन लोगों का आवागमन निरंतर बना रहता है, इसलिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत सीइओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर रोशन राय, निशा डामोर, राजेन्द्र रघुवंशी, सीएमएचओ डा. बीएस सैत्या, सिविल सर्जन डा. एसएल सोढ़ी आदि मौजूद रहे।

आठ हजार कर्मचारी होंगे अभियान में शामिल

अभियान में 3500 से अधिक बूथ बनाए जा रहे हैं। वहीं आठ हजार से अधिक कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। इसमें मुख्य रूप से ध्यान माइग्रेट्री जनसंख्या, मलिन बस्ती, निर्माण क्षेत्रों, घुमंतू जनसंख्या पर रहेगा। ट्रांजेक्ट स्थानों रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर भी बूथ लगाए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.