Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

रामघाट पर दीपदान करने गई शिक्षिका की चेन चोरी

23

उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार शाम को शिक्षिका दीपदान करने के लिए रामघाट पहुंची थी। जहां भीड़ में अज्ञात महिला ने शिक्षिका के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। महाकाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शिखा सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी व्यायामशाला की गली शिक्षिका है।

सोमवार शाम करीब सात बजे सोनी रामघाट स्थित आरती द्वार के पास दीपदान करने पहुंची थी। दीपदान के दौरान भीड़ अधिक थी। दीपदान करने के बाद महिला हरसिद्धि मंदिर दर्शन करने गई थी। जहां उनके गले से सोने की चेन नदारद थी।

शिक्षिका ने महाकाल पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि उसमें कुछ पता नहीं चला। शिक्षिका आरती द्वार के पास दीपदान करने गई थी। जहां कैमरे नहीं लगे हैं। बता दें कि रामघाट पर आए दिन श्रद्धालुओं का सामान चोरी होने की वारदात हो रही है।

चोर भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर्व स्नान और शाम को होने वाले दीपदान के मद्देनजर शिप्रा नदी के घाटों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। बावजूद इसके चोरी की वारदात हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !