Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

सौभाग्य योग में मनाई जाएगी उत्पन्ना एकादशी, प्राप्त होगा दोगुना फल

41

इंदौर। सनातन पंचांग के अनुसार, इस बार उत्पन्ना एकादशी 8 दिसंबर को मनाई जाएगी। यह त्योहार हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। एकादशी व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही आपको जीवन में हर तरह की खुशियां मिलती हैं। इसलिए इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी पर दुर्लभ सौभाग्य योग बन रहा है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

उत्पन्ना एकादशी शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 8 दिसंबर को सुबह 05.06 बजे से शुरू होगी, जो कि अगले दिन 9 दिसंबर को सुबह 06.31 मिनट पर समाप्त होगी। ज्योतिषी उदया तिथि को मानते हैं। इस प्रकार उत्पन्ना एकादशी 8 दिसंबर को मनाई जाएगी। भक्त 9 दिसंबर को सुबह 01.15 बजे से लेकर दोपहर 03.20 बजे के मध्य पारण कर सकते हैं।

उत्पन्ना एकादशी सौभाग्य योग

उत्पन्ना एकादशी पर सौभाग्य योग बन रहा है। इस योग निर्माण पूरे दिन चलेगा और रात 12.05 बजे यह समाप्त हो जाएगा। इसके बाद शोभन योग बनेगा। सौभाग्य योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से आय, सुख, और धन में वृद्धि होती है। इस योग में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.